Story of Surkanda Devi ( सुरकंडा देवी सिद्धपीठ )

Story of Surkanda Devi ( सुरकंडा देवी सिद्धपीठ की कहानी )

माता सती और भगवान शिव की कहानी
Turn on English Subtitles or CC.

पौराणिक कहानियों के अनुसार
सती माता राजा दक्ष की पुत्री थी जिनका प्रेम विवाह शिव भगवान से हुआ। दक्ष प्रजापति ने एक भवय यज्ञ करवाया । उसस यज्ञ में ब्रह्मा, विष्णु, इंद्र और अन्य देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया, लेकिन जान-बूझकर भगवान शंकर को नहीं बुलाया। शंकरजी की पत्नी और दक्ष की पुत्री सती पिता द्वारा न बुलाए जाने पर और शंकरजी के रोकने पर भी यज्ञ में भाग लेने गईं। यज्ञ-स्थल पर सती ने अपने पिता दक्ष से शंकर जी को आमंत्रित न करने का कारण पूछा और पिता से उग्र विरोध प्रकट किया। इस पर दक्ष प्रजापति ने भगवान शंकर को अपशब्द कहे। इस अपमान से पीड़ित हुई सती ने अपने तेज़ से अपने शरीर को अग्नि में समर्पित किया। भगवान शंकर जब वह प्रकट हुए तो क्रोध में आकर उन्होंने राजा दक्ष का सर धड़ से अलग किया। भगवान शंकर ने सती माता के जलते हुए शरीर को उठाकर पृथ्वी के चारो और चक्कर लगाने लगे। सम्पूर्ण विश्व को प्रलय से बचाने के लिए जगत के पालनकर्त्ता भगवान विष्णु ने चक्र से सती के शरीर को सुदर्शन चक्र से विखंडित किया दिया। जहाँ पर सती माता के शरीर के अंग धरती पर गिरे वह स्थान शक्तिपीठ कहलाए।
सुरकंडा देवी में माता सती के सिर का अंश गिरा, इसलिए यहाँ का नाम सुरकंडा या सिरकंडा पड़ा।
सुरकंडा देवी धनौल्टी से 5km , मसूरी से 33km, टिहरी डैम से 48km और देहरादून से 68km दूर है। इस जगह की ऊंचाई समुद्र तल से 2750m है।
आपको अगर समय हो तो आप अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन हेतु अवश्य आये। माँ सुरकंडा आपकी हर मनोकामना पूर्ण करे। जय सुरकंडा माता।

According to mythological stories
Sati was the daughter of Raja Daksha. Lord Shiva and Mata Sati both had a love marriage. Daksha Prajapati made a Bhavey Yagya. Brahma, Vishnu, Indra and other gods and goddesses were invited in Yagya but deliberately did not call Lord Shankar. Raja Daksha didn't invite her Daughter and Lord Shiva. At the altar of sacrifice, Sati asked his father Daksha the reason for not inviting Shankarji and protested against his father. On this, Daksha Prajapati insulted Lord Shankar. Sati, who was suffering from this insult, dedicated his body to fire in his own pace. When Lord Shankar appeared in anger, he separated the head of King Daksha. Lord Shankar started raising the burning body of Sati and started to rotate around the earth in all direction. To save the entire world from the perpetrator, Lord Vishnu, the god of the world, split the body of Sati from the Sudarshan Chakra with the circle. Wherever the body of Sati's body fell on the earth, that place in called Shaktipeeth.

In Surkanda Devi, a portion of the head of Mother Sati was dropped, hence it's known as Surkunda or Sirkunda.
Surkanda Devi is 5km from Dhanaulti, 33km from Mussoorie, 48km from Tehri Dam and 68km from Dehradun. The height of this place is 2750m from sea level.
If you have time, you must come to visit the temple with your family. Mother Surkanda will fulfil your every wish. Jai Surkanda Mata

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Holi Video 2018 ft Shahid Kapoor

Chamba Bazaar - Veer Gabbar Singh Negi | Kauthig | Thoul | Mela #2

मेरु गाँव बालमा ( Balma ) - बोड़ी को मोदी ते रैबार | Visit my village S4E2